श्री बाल कृष्ण जी की आरती (Shri Bal Krishna Ji Ki Aarti)

श्री बाल कृष्ण जी की आरती (Shri Bal Krishna Ji Ki Aarti) का संपूर्ण हिंदी पाठ यहां पढ़ें।

आरती पाठ

आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै॥

श्री यशोदा का परम दुलारा,
बाबा के अँखियन का तारा।
गोपियन के प्राणन से प्यारा,
इन पर प्राण न्योछावर कीजै॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

बलदाऊ के छोटे भैया,
कनुआ कहि-कहि बोले मैया।
परम मुदित मन लेत बलैया,
अपना सर्वस्व इनको दीजै॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

श्री राधावर कृष्ण कन्हैया,
ब्रजजन को नवनीत खवैया।
देखत ही मन लेत चुरैया,
यह छवि नैनन में भरि लीजै॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

तोतली बोलन मधुर सुहावै,
सखन संग खेलत सुख पावै।
सोई सुकृत जो इनको ध्यावै,
अब इनको अपना करि लीजै॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै॥

Scroll to Top