श्री बाँके बिहारी जी की आरती (Shri Banke Bihari Ji Ki Aarti)

श्री गायत्री चालीसा (Shri Gayatri Chalisa) - Shubh Tokri

श्री बाँके बिहारी जी की आरती (Shri Banke Bihari Ji Ki Aarti) का संपूर्ण हिंदी पाठ यहां पढ़ें।

आरती पाठ

श्री बाँके बिहारी तेरी आरती गाऊँ,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊँ।
आरती गाऊँ प्यारे, आपको रिझाऊँ,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊँ॥
॥श्री बाँके बिहारी तेरी आरती गाऊँ…॥

Mor मुकुट प्यारे शीश पे सोहे,
प्यारी बंसी मेरो मन मोहे।
देख छवि बलिहारी मैं जाऊँ॥
॥श्री बाँके बिहारी तेरी आरती गाऊँ…॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी,
जिसने सारी दुनिया तारी।
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊँ॥
॥श्री बाँके बिहारी तेरी आरती गाऊँ…॥

दास अनाथ के नाथ आप हो,
दुःख-सुख जीवन, प्यारे साथ आप हो।
हरि चरणों में शीश झुकाऊँ॥
॥श्री बाँके बिहारी तेरी आरती गाऊँ…॥

श्री हरिदास के प्यारे तुम हो,
मेरे मोहन जीवन-धन हो।
देख युगल छवि बलि-बलि जाऊँ॥
॥श्री बाँके बिहारी तेरी आरती गाऊँ…॥

श्री बाँके बिहारी तेरी आरती गाऊँ,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊँ।
आरती गाऊँ प्यारे, आपको रिझाऊँ,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊँ॥

Scroll to Top